Saturday, November 5, 2011

भारत देश महान....

सुन्दर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है,
वो देश हमारा है, वो देश हमारा है..
जहाँ जाति भाषा से बढ कर देश-प्रेम की धारा है,
वो देश हमारा है, वो देश हमारा है..

जीता था प्रेम से सबको, है "बापू" उसका नाम,
देश की खातिर जिसने किया अपना जीवन बलिदान।
जहाँ पे वीर भगत, आजाद और "बोस" का नारा है,
वो देश हमारा है, वो देश हमारा है..

जहाँ पे "सूरज" पूजा और नदीयों में माता गंगा,
चन्द्रमाँ पे लहराया जिसने अपना ध्वज "तिरंगा",
विश्व को जिसने "जीरो" दे कर किया नवयुग का उजियारा है,
वो देश हमारा है, वो देश हमारा है..

जो सदियों से आज भी हर रिश्ते से प्यारा है,
सिंचा जिसको खुन से हमने और ममता से संवारा है,
वो देश हमारा है, वो देश हमारा है..

जिस देश को "माँ" कह के हम सब ने दिया सम्मान,
वो है भारत देश महान, वो है भारत देश महान....

No comments:

Post a Comment